अमेरिका से लगा लेटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर भी इन दिनों कोरोनावायरस की चपेट में है। यहां के पश्चिमी शहर गुयाक्विल में सड़कें वीरान हैं और मृतकों के शव सड़कों पर हैं जिन्हें उठाने वाला तक नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि इस शहर में मौतों की बढ़ती संख्या ने ताबूतों की कमी पैदा कर दी है और लोग कार्डबोर्ड के डिब्बों का ताबूत बनाने को मजबूर हो रहे हैं।
देश के उपराष्ट्रपति ओटो सोनेहोल्जनर ने इन हालातों के लिए जनता से माफी मांगी है। गुयाक्विल शहर में करीब 150 लावारिस शव सड़कों और गलियों में हैं। जबकि लोग इन शवों के पास जाने तक से कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें भी वायरस का खौफ है। उपराष्ट्रपति ने शवों को सड़कों से हटाने का आदेश जारी किया है।
यहां आधिकारिक रूप से 3,646 लोग संक्रमित हैं और 180 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां कई मौतें अपुष्ट रूप से हुई हैं क्योंकि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जगह तक नहीं मिली है। अस्पतालों में बिस्तर नहीं रहे हैं।
So sad news